Home / News / गेवरा में सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, पत्रकार हितों पर हुई खास चर्चा

गेवरा में सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, पत्रकार हितों पर हुई खास चर्चा

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा//कोरबा जिले के कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत गेवरा में सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पत्रकारों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख रूप से पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार कॉलोनी का निर्माण, पत्रकारों के लिए बीमा सुविधा, और डिजिटल, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को समान अधिकार जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि “सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़” राज्यभर के पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। इसका उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करना और वेब मीडिया को भी मुख्यधारा में मान्यता दिलाना है। यह संगठन सत्य, कला, संस्कृति और सामाजिक उत्थान के मूल्यों पर आधारित होकर पत्रकारों को सशक्त मंच प्रदान करता है। संगठन पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, सुरक्षा कानून की मांग, वेब मीडिया को सम्मान दिलाने तथा पत्रकारों को प्रशिक्षण व अवसर प्रदान करने जैसे कार्यों में अग्रसर है।
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे —
प्रमोद कुमार बंजारे (प्रदेशाध्यक्ष), ओमप्रकाश पटेल (जिलाध्यक्ष कोरबा), कुंवर सिंह राज (प्रदेश संयुक्त सचिव), प्रदीप राव (जिला उपाध्यक्ष कोरबा), गौतम कुमार राज (जिला सचिव कोरबा) सहित सरिता लहरे, नारायण चंद्राकर, सरस्वती मरकाम, चंद्रवती बंजारे, धनराज कुमार, पुरुषोत्तम साहू एवं अन्य पत्रकार साथी।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए लगातार शासन-प्रशासन से संवाद और संघर्ष जारी रखेगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now