Home / Updates / ‘महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में फिक्सिंग! राहुल गांधी ने चुनाव धांधली का फिर उठाया मुद्दा, बताया कैसे लोकतंत्र के….

‘महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में फिक्सिंग! राहुल गांधी ने चुनाव धांधली का फिर उठाया मुद्दा, बताया कैसे लोकतंत्र के….

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में मैच फिक्सिंग की तरह धांधली की। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चुनाव कैसे चुराया जाए? 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली करने का ब्लूप्रिंट था।

उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने के पांच कारणों का जिक्र किया:

  1. चुनाव आयोग की नियुक्ति में धांधली
  2. फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ना
  3. मतदान प्रतिशत को बढ़ाना
  4. फर्जी मतदान को लक्षित करना जहां भाजपा को जीतना है
  5. सबूत छिपाना

राहुल गांधी ने कहा कि यह धांधली मैच फिक्सिंग की तरह है, जो संस्थानों को नुकसान पहुंचाती है और जनता का विश्वास नष्ट करती है। उन्होंने सभी चिंतित भारतीयों से सबूत देखने और खुद फैसला करने की अपील की।

वही बता दे की भाजपा ने राहुल गांधी के दावों को अपमानजनक बताया है। भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी देश की संस्थाओं को बदनाम करने की अपनी शर्मनाक हरकतों पर वापस आ गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाली महायुति गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। महायुति ने 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि महा विकास अघाड़ी दल को सिर्फ 46 सीटें ही हासिल हुई थी।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now