दिल्ली विधानसभा सत्र आज से शुरू,तो उपराज्यपाल ने किया सदन विरोध... - Express News Bharat
September 24, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

दिल्ली विधानसभा सत्र आज से शुरू,तो उपराज्यपाल ने किया सदन विरोध…

दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने इसका विरोध किया।

दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाने पर उपराज्यपाल की और से जताई गई। आपत्ति को विधानसभा अध्यक्ष ने नकार दिया। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल को इस तरह की आपत्ति जताने का कोई अधिकार नहीं है।

वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उपराज्यपाल की ओर से जताई गई आपत्ति का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा का सत्र नियमों का उल्लंघन करके बुलाया जा रहा है

विधानसभा में नियम 280 के तहत मुद्दे उठाने के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अधिकारियों के सदन में नहीं आने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही चल रही है मगर एक भी अधिकारी मौजूद नहीं हैं।

विधायकों ने वित्त विभाग से योजनाओं के लिए फंड जारी नहीं कर रहा है। इस कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
वही दिनेश मोहनिया ने नियम 54 के तहत जल बोर्ड की स्थिति पर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड का कामकाज ठप हो गया है फंड नहीं दिया जा रहा है।

Share
Now