झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी झालावाड़ द्वारा आज खेल संकुल स्थित राजमाता विजय राजे की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए , इस मौके पर आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि राजमाता विजयराजे का जीवन सादगी पूर्वक रहा उन्होंने हमेशा पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान दिया, कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि राजमाता साहब से युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए किस तरह से विपरीत परिस्थिति में भी संगठन को मजबूत बनाने का काम किया है , इस अवसर पर महिला शिक्षण विहार की छात्राओं को कम्बल भी वितरित किए गए, कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ,जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सभापति प्रदीप सिंह राजावत ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शोत्रिय, जिला मंत्री प्रकाश वर्मा, पार्षद इनाम जफर, पार्षद अनिल सुमन, पार्षद अशोककहार, शंभू लोधा, कुंदन पवार, द्वारका प्रजापति,अक्षत पाटीदार, जिला खेल अधिकारी कृपा शंकर शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर साजिद खान सहित अन्य मौजूद रहे/








