Home / Updates / RPF की हिरासत से दलित की मौत! संजय की दर्दनाक कहानी ने सबको झकझोर दिया”

RPF की हिरासत से दलित की मौत! संजय की दर्दनाक कहानी ने सबको झकझोर दिया”

गोंडा में तेल चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए अनुसूचित जाति के युवक की मौत ने सनसनी मचा दी है। आरोप है कि आरपीएफ के दरोगाओं ने युवक को पूछताछ के दौरान बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम संजय सोनकर है, जो गोंडा के किनकी गांव का रहने वाला था।

परिजनों का कहना है कि मंगलवार सुबह आरपीएफ के जवान घर आए और तेल चोरी के आरोप में संजय को पकड़कर ले गए। शाम को आरपीएफ की टीम उसे वापस लेकर आई और एक दुकान पर ले जाकर मारपीट की।

मारपीट के बाद जब संजय की हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में छोड़कर पुलिसकर्मी भाग गए। अगले दिन परिवार को बताया गया कि संजय बीमार है, लेकिन जब वे अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि वह मर चुका है। इस घटना से परिवार में हाहाकार मच गया। पत्नी गीता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने आरपीएफ के दो दरोगाओं और दो सिपाहियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरपीएफ विभाग ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है। सियासी और सामाजिक संगठन न्याय की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now