मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के परिवार पर एक बार फिर कानून का शिकंजा कस गया है। भारत न्यूज़ 7 चैनल को मिली के अनुसार बुधवार देर रात दिल्ली-देहरादून हाईवे-58 पर भंगेला चेकपोस्ट पर पुलिस ने शाहनवाज राणा के बेटे अब्दुल आहद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ‘फरार आरोपी हाईवे पर घूम रहा है। नाकेबंदी के दौरान खतौली पुलिस ने उसे दबोच लिया और नई मंडी कोतवाली को सौंप दिया। अब्दुल आहद पर आरोप है कि उसने अपने पिता को जेल में मोबाइल फोन पहुंचाने में मदद की थी। अप्रैल 2025 में जेल से बरामद मोबाइल बिजनौर के पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी के नौकर की आईडी पर रजिस्टर्ड मिला था। इस मामले में शाहनवाज राणा ने जेलर को धमकी दी थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ और राणा को चित्रकूट जेल भेजा गया। यह गिरफ्तारी GST छापे से जुड़े गैंगस्टर एक्ट केस की कड़ी भी मानी जा रही है, जिसमें राणा परिवार पर फर्जी कंपनियों के जरिए अरबों की GST चोरी का आरोप है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि अब्दुल आहद से सख्त पूछताछ जारी है।






