Home / Crime / पापा ने मम्मी को मारा…गोंडा में बच्चे ने सुनाई हैवानियत की कहानी…

पापा ने मम्मी को मारा…गोंडा में बच्चे ने सुनाई हैवानियत की कहानी…

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी वो भी अपने पांच साल के बेटे के सामने। हैवान पति ने पत्नी को हथौड़े से इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह दंपती ने करीब 8 साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं रहे और अक्सर झगड़े होते रहते थे। घटना के वक्त घर में केवल पति, पत्नी और उनका बेटा मौजूद था। बच्चे ने ही पुलिस को पूरी वारदात की झकझोर देने वाली कहानी बताई।

बेटे ने पुलिस को बताया कि पापा ने मम्मी के सिर पर हथौड़ा मारा, फिर उन्हें खींचकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पति अक्सर नशे में पत्नी से मारपीट करता था। कई बार पंचायत भी बैठी थी, लेकिन बात नहीं बनी। परिजनों का कहना है कि महिला ने कई बार ससुराल छोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन बच्चे की खातिर रुक जाती थी।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी का कहना है: “प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Tagged:
[post-views]
Share
Now