Home / Updates / स्कूल न बना पाए,लेकिन VIP नेताओं के लिए चंद घंटों में सड़क बना दी … झालावाड़ में अफसरों की असंवेदनशीलता….

स्कूल न बना पाए,लेकिन VIP नेताओं के लिए चंद घंटों में सड़क बना दी … झालावाड़ में अफसरों की असंवेदनशीलता….

राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक स्कूल की छत गिरने से 7 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद जहां एक ओर पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की असंवेदनशीलता लोगों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।हादसे के बाद घायल बच्चों को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां तक पहुंचने वाली सड़क दोपहर में आनन-फानन में बनाई गई। वजह? कुछ “बड़े नेता” अस्पताल का दौरा करने वाले थे। उनके आने से पहले प्रशासन ने तेज़ी से सड़क पर गिट्टी डलवाई, रोलर चलवाया, ताकि VIP गाड़ियों को कोई दिक्कत न हो। इस पूरी कवायद का वीडियो भी सामने आ गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है, मजदूरों को दौड़ाया जा रहा है और रोलर से सड़क को समतल किया जा रहा है। यह सब कुछ तब हो रहा था जब उसी अस्पताल में घायल मासूमों का इलाज चल रहा था, कुछ जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे।लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने प्रशासन और नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर यही तत्परता हादसे से पहले दिखाई जाती, तो शायद ये जानें बच सकती थीं। सड़कें नेताओं के लिए नहीं, जनता के लिए बननी चाहिए

Tagged:
[post-views]
Share
Now