खबर बिजनौर
आबकारी विभाग
उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त डॉ आदर्श सिंह पश्चिम उत्तर प्रदेश में कच्ची शराब को लेकर और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ की शराब को लेकर हमेशा गंभीर नजर आते हैं और समय-समय पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहते हैं उनके निर्देशों का असर
सहारनपुर से लेकर बिजनौर तक अब दिख रहा है बिजनौर के जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार कच्ची शराब के के बनाने वाले तस्करों को छोड़ नहीं रहे हैं जहां-जहां बिजनौर के गांव देहातों में कच्ची शराब बनाने की मुखबीर द्वारा पता चलता है वहीं पर उनके आबकारी निरीक्षक दबिश देकर कच्ची शराब बनाने वालों को जेल का रास्ता दिखा देते हैं
जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार ने बताया
आबकारी टीम बिजनौर द्वारा थाना बढ़ापुर अंतर्गत ग्राम टांगेवाला साहू एवं सिक्का वाला में दविश दी गई ।दबिश के दौरान दो अभियुक्तो को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जनपद की अन्य टीमों द्वारा जनपद बिजनौर स्थित देसी शराब ,कंपोजिट शॉप की फुटकर बिक्री दुकानों एवं मॉडल शॉप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा सुनिश्चित किया गया कि शत प्रतिशत बिक्री POS मशीन से ही हो। ग्राहकों से मदिरा के मूल्य के बारे में पूछताछ की गई तथा सुनिश्चित किया गया कि सीसीटीवी कैमरा अनवरत 24 घंटे संचालित रहे।

रिपोर्ट
नीरज जॉय






