Home / Events / बरेली क्लब भगदड़ मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय की मांग

बरेली क्लब भगदड़ मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय की मांग

बरेली। बरेली क्लब मैदान में रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ में बेहोश महिला की इलाज के दौरान मौत के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर रविवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल बरेली पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने किया। सभी सदस्य रामपुर गार्डन स्थित पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. के.बी. त्रिपाठी के कैंप कार्यालय से पीड़ित महिला के घर पहुंचे और मृतका के पति भगवान सिंह फौजी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। संजय कपूर ने कहा कि कांग्रेस राजनीति करने नहीं, बल्कि मानवता के नाते पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तैयार है।
इसके बाद डॉ. के.बी. त्रिपाठी के कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। संजय कपूर ने आरोप लगाया कि 5 से 6 हजार क्षमता वाले बरेली क्लब मैदान में करीब 20 हजार लोगों की भीड़ जुटाई गई, जबकि धारा 144 लागू थी। उन्होंने कहा कि भगदड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे घायल हुए, लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की गई।
कांग्रेस नेताओं ने मृतक महिला के परिवार को आर्थिक सहायता, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रेस वार्ता में डॉ. के.बी. त्रिपाठी, मिर्जा अशफाक सकलैनी, दिनेश दद्दा एडवोकेट, नरेंद्र पाल गंगवार, राज शर्मा, जिया उर रहमान, मुजामिल रजा खान एडवोकेट, चौधरी असलम मियां, प्रो. अलाउद्दीन खान, डॉ. मेहंदी हसन, इलियास अंसारी, पूनम दीप सिंह एडवोकेट, नजमी खान जोया समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now