रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट। उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त एक्शन प्लान के अनुक्रम एवं राकेश कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष/जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के मार्गदर्शन में श्रीमती वर्णिका शुक्ला, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा आज दिनांक 25.07.2025 को वन स्टाप सेण्टर, गढीवा जनपद चित्रकूट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वन स्टाप सेण्टर में कार्यरत 10 कर्मचारियों में 02 कर्मचारी श्रीमती अर्चना साहू व श्रीमती गीता देवी प्रशिक्षण में जाना बताया गया है, शेष समस्त कर्मचारी रोस्टर के अनुसार उपस्थित रहे। संस्था में कार्यरत सुरक्षाकर्मिंयों में रोस्टर के अनुसार उपस्थित पाये गये।
दौरान निरीक्षण संस्था में अनुरक्षित स्टाक रजिस्टर व निकासी रजिस्टर का अवलोकन किया गया। दोनों रजिस्टर में प्रवृष्टियां पूर्ण पायी गयी।
दौरान निरीक्षण संस्था में लगी टी०वी० खराब पायी गयी। संस्था प्रभारी को निर्देशित किया जाता है कि टी०वी० को जल्द ही सही सुनिश्चित करें।
संस्था प्रभारी द्वारा बताया गया कि वन स्टाॅप सेण्टर में पांच बालिकाओं के रहने की जगह है। दौरान निरीक्षण संस्था में 02 बालिकायें पंजीकृत हैं, दोनों बालिकाएं संस्था निरीक्षण के समय उपस्थित पायी गयी। दोनों बालिकाओं से उनके प्रकरण के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी व उनके रहन-सहन व समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी, उनके द्वारा किसी समस्या से अवगत नहीं कराया गया।
इस अवसर पर श्रीमती रंजीता द्विवेदी संस्था प्रभारी, श्रीमती अर्चना देवी एम०टी०एस०, विज्ञानचन्द्र गार्ड, श्रीमती उपासना अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहे।






