ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा लूट के एक आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनाँक 16.03.2026 को वादी ओमप्रकाश शुक्ला पुत्र स्व0 संतनारायण शुक्ला निवासी गुप्तगोदावरी के सामने थाना चित्रकूट जनपद सतना म0प्र0 ने सूचना दी कि उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीन कर 02 बदमाश खोही मुख्य सड़क की तरफ भाग रहे है। इस सूचना पर तत्काल विश्वास करते हुए उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह मय हमराही आरक्षी आशीष कुमार के बताये हुये स्थान की तरफ तेजी से पहुंचे तो तथा जानकारी के अनुसार खोज करने पर एक व्यक्ति अरहर की खेत में जा छिपा था जिसको पुलिस टीम व वादी के साथ घेर घार कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम श्यामा निषाद उर्फ गोविन्द पुत्र मुन्ना निषाद निवासी गल्ला मण्डी थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट बताया गया। जामा तलाशी से जेब से सोने/पीली धातु का लॉकेट गुरिया मुगी हुई बरामद हुआ। कड़ाई से पूछने पर अपने साथी का नाम विवेक पुत्र हीरालाल निवासी अहिरनपुरवा थाना कोतवाली कर्वी जपनद चित्रकूट बताया गया, जो मैके से फरार हो गया है। इस सूचना पर वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 148/2026 धारा 309(4),317(2) बीएनएस बनाम 1. श्यामा निषाद उर्फ गोविन्द पुत्र मुन्ना निषाद निवासी गल्ला मण्डी थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट 2. विवेक पुत्र हीरालाल निवासी अहिरनपुरवा थाना कोतवाली कर्वी जपनद चित्रकूट पंजीकृत किया गया।
चित्रकूट -थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने लूट के एक आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया






