Home / News / चित्रकूट -उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन हेतु आयुक्त, डीआईजी, डीएम एवं एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

चित्रकूट -उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन हेतु आयुक्त, डीआईजी, डीएम एवं एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय दिवस की द्वितीय पाली की परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल, बांदा अजीत कुमार, उप महानिरीक्षक पुलिस चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा राजेश यादव, जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय ने चित्रकूट इंटर कॉलेज, चित्रकूट, सेठ राधाकृष्ण कोदार इंटर कॉलेज, सीतापुर सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन कर परीक्षा संचालन, अभ्यर्थियों की निगरानी व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

आयुक्त महोदय ने संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की पवित्रता, विश्वसनीयता एवं गोपनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर इससे समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान नकलविहीन एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उप महानिरीक्षक पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहे। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न होती हुई

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now