ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल की उपस्थिति में नव सृजित पुलिस चौकी कौहरी थाना पहाड़ी का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर एवं परिसर का निरीक्षण कर किया गया। पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित भवन,कार्यालय कक्ष,अभिलेख कक्ष,आगन्तुक कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि नव सृजित पुलिस कौहरी के संचालन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को त्वरित एवं सुलभ पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव,प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे सिंह,प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह,प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना श्रीमती रीता सिंह,थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह,थानाध्यक्ष सरधुवा रामसिंह, नवीन चौकी प्रभारी उ0नि0 श्यामदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक द्वारा नव सृजित पुलिस चौकी कौहरी, थाना पहाड़ी का किया गया उद्घाटन

Tagged:#POLITICS





