Home / News / मानवाधिकार क्षेत्र में योगदान पर अधिवक्ता संजीव कुमार बाबा सम्मानित

मानवाधिकार क्षेत्र में योगदान पर अधिवक्ता संजीव कुमार बाबा सम्मानित

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया जनपद के रसड़ा निवासी अधिवक्ता संजीव कुमार बाबा को मानवाधिकार संरक्षण और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।संस्था द्वारा जारी प्रमाणपत्र में उल्लेख है कि अधिवक्ता संजीव कुमार बाबा मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक समानता और निष्पक्ष सेवा के सिद्धांतों का पालन करेंगे। उन्होंने यह भी संकल्प व्यक्त किया कि वे बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य करेंगे तथा उनके किसी भी आचरण से किसी व्यक्ति के अधिकारों का उल्लंघन नहीं होगा उक्त संस्था मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत एक पंजीकृत गैर-लाभकारी संगठन है, जो कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन पंजीकृत है संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सम्मान सामाजिक चेतना को सशक्त करने और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल हैं यह प्रमाणपत्र संस्था द्वारा प्रदान किया गया सम्मान है,

Tagged:
[post-views]
Share
Now