Home / News / चित्रकूट -थाना पहाड़ी अन्तर्गत गोसाईपुर में कारखाना की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण….

चित्रकूट -थाना पहाड़ी अन्तर्गत गोसाईपुर में कारखाना की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण….

रिपोर्ट संजय मिश्रा चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा कारखाना की दुकान गोसाईपुर में चोरी करने वाले 01 आरोपी अभियुक्त को चोरी के एक कटर मशीन व एक हैमर मय एक अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि दिनाँक 21.11.2025 को वादी अरविन्द कुमार पुत्र बल्लू प्रसाद निवास ग्राम नांदीन कुर्मियान थाना राजापुर जनपद चित्रकूट द्वारा सूचना दी गयी कि कारखाना की दुकान गोसाईपुर में दिनांक 21.12.2025 समय लगभग 01.00 बजे से 04.00 बजे सुबह दुकान में रखी 03 बिल्डिंग मशीन, 01 बड़ा कटर मशीन, 02 ग्लैन्डर, 01 हैमरड्रिल, 01 ड्रिलमशीन, 04 ई-रिक्शा कि बैटरी, 01 चार्जर, 24,500/- रूपये सहित 01 मोबाईल चोरी हो गया। जब सुबह जगा तो घटना की जानकारी हुई,वादी को शक है उक्त घटना शीलू पाण्डेय द्वारा की गई है। इस सूचना पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 213/25 धारा 305(E) बीएनएस बनाम वाइस्तवाह शीलू पाण्डेय उपरोक्त पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा थानाध्यक्ष पहाड़ी को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आज दिनाँक 27.12.2025 को थाना पहाड़ी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि बस संख्या यू0पी0 90 टी0 5859 से गोसाईपुर में हुई चोरी का अभियुक्त जा रहा है। मुखविर की सूचना पर अभियुक्त नूर आलम पुत्र मकसूद निवासी लखनपुर उमरी थाना एअरपोर्ट जनपद प्रयागराज उम्र 22 वर्ष को पहाड़ी राजापुर रोड पर बक्टा पेट्रोल पम्प के आगे राजापुर तरफ से आ रही बस उरोक्त से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त नूर आलम उपरोक्त से कड़ाई से पूंछताछ की गयी तो बताया कि पिछले महीना हमारे दोस्त सुनैफ पुत्र अबरार, अशरफ, ओसामा पुत्रगण असलम निवासीगण उमरी थाना एअरपोर्ट प्रयागराज चार पहिया गाड़ी किया कार यू0पी0 70 जी0एल0 6107 सफेद कलर से हमलोग कर्वी आये थे। कर्वी से राजापुर होते हुए प्रयागराज जाना था कि पहाड़ी से कुछ दूर चलने पर नदी पुल क्रास करने के बाद बेल्डिंग की दुकान खुली थी कि वहीं पर ओसामा ने गाड़ी रोककर बताया कि रुको कुछ काम कर लिया जाए। हम सभी लोगों ने उतरकर देखा गया तो दो आदमी सोये थे कि हम लोग ने उक्त दुकान से ओप्पो मोबाइल,04 बैटरी,01 कटर मशीन,ग्लाइंडर हैमर, ड्रिल मशीन की चोरी करके गेट के अन्दर से अन्दर अन्दर हमलोग रैपुरा वाले रोड पर निकल गये थे। पकड़े जाने के डर से बड़ी कटर मशीन,हैमर ड्रिल एक सफेद बोरी में गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे सर्पत/चरी बजरी से सामान (कटर मशीन व हैमर ड्रिल) छुपाकर रख दिया गया था। उपरोक्त नूरआलम के बताने के अनुसार बछरन गांव के आगे नांदी रोड पर पहुंचा था कि अभियुक्त द्वारा पिलर के पास गाड़ी रुकवाकर पेड़ के नीचे ले जाकर सर्पत/चरी,बजरी को हटाकर दिखाया। कटर मशीन पर BOSCH अंकित है, जिस पर काले कलर का हेन्डल लगा है। हैमर पर VIGOROTARY HAMMER अंकित है, काला हेन्डल का प्लास्टिक कवर चढ़ा हुआ बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। शेष प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे है। अतः मुकदमा उपरोक्त से वाइस्तवाह शीलू पाण्डेय की नामजदगी गलत की जाती है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now