रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा की उपस्थिति में पौष मास अमावस्या मेले की तैयारी को लेकर रामघाट,परिक्रमा मार्ग में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने श्र्द्धालुओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेले के दौरान लाइटिंग, स्पीकर, सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम, खोया पाया केंद्र तैयार करने साथ ही साथ मंदाकिनी नदी में बैरिकेटिंग,नाव,साफ-सफाई,ड्यूटी प्वाइंट चिन्हित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
चित्रकूट: पौष मास अमावस्या मेला को लेकर एसपी ने रामघाट व परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण…






