सहारनपुर। सरकारी भूमिसरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई कार्रवाई की गुहार
z पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर राजस्व विभाग के माध्यम से निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया जाना चाहिए।
अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।
रिपोर्टर: नरेंद्र नौटियाल
ग्राम तलेरी बुजुर्ग नगर ब्लॉक सहारनपुर





