उमरा से वापसी पर अब्दुल सलाम साहब ने अपने खास लोगों से की मुलाकात, मांगी दुआओं की दरख्वास्त
(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया जनपद के नगरा निवासी जनाब अब्दुल सलाम साहब उमरा की पवित्र यात्रा पूरी कर वापसी के दौरान रविवार को रसड़ा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने अपने खास लोगों और परिचितों से मुलाकात की तथा सभी से दुआओं की दरख्वास्त की।
उमरा की मुकद्दस यात्रा से लौटने पर उनके करीबियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल रहा। मुलाकात के दौरान उन्होंने सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और अमन, चैन, खुशहाली एवं आपसी भाईचारे के लिए दुआ करने की अपील की।
अल्लाह तआला जनाब अब्दुल सलाम साहब का उमरा कबूल फरमाए और उन्हें सेहत, सलामती एवं लंबी उम्र अता फरमाए। आमीन।







