Home / News / चित्रकूट: थानों में ग्राम सुरक्षा समिति व पीस कमेटी की बैठक….

चित्रकूट: थानों में ग्राम सुरक्षा समिति व पीस कमेटी की बैठक….

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाए जाने एवं आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा ग्राम सुरक्षा समिति/पीस कमेटी के सदस्यों के साथ थानों पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों,सभ्रान्त व्यक्तियों,पीस कमेटी के सदस्यों से अपने-अपने गांव में ग्राम सुरक्षा समिति को क्रियाशील करने एवं रात्रि में पहरा लगाने व अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी अज्ञात व्यक्ति के गांव में आने पर उसे बेवजह मारपीट न करने और ड्रोन की भ्रामक सूचना के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। ग्राम समिति के पुनः गठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देना ,ग्राम की सुरक्षा सुनिश्चित करना,गाँव में चोरी, डकैती, या अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकना है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now