Home / News / चित्रकूट में मुख्य सेविका के पद पर 7 महिलाओं की नियुक्ति….

चित्रकूट में मुख्य सेविका के पद पर 7 महिलाओं की नियुक्ति….

चित्रकूट – लोक भवन लखनऊ में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के पद पर चयनित 2425 महिला अभ्यर्थियो एवं महिला कल्याण विभाग में चयनित 15 फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का लोकभवन से सीधा प्रसारण हुआ।
तत्क्रम में जनपद चित्रकूट की 07 प्रतिभावान मुख्य सेविका पद पर उ0प्र0 लोक अधीनस्थ सेवा चयन से चयनित महिला अभ्यर्थियों को आई0सी0डी0एस0 विभाग के अन्तर्गत अपनी सेवाएं प्रदान करने हेतु अवसर प्राप्त हुआ है। जिन्हे सोनेपुर स्थिति कलेक्ट्रेट सभागार में अतिथिगण द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पी0डी0 विश्वकर्मा द्वारा इस अवसर पर जानकारी दी गयी कि उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित जनपद चित्रकूट की 07 अभ्यार्थियो का चयन हुआ है, जिसमे श्रीमती विनीता सिंह निवासी परसौजा,कु0 नीलम विश्वकर्मा निवासी राजापुर, कु0 दीपादेवी निवासी पहाडीवुर्जुग, सुश्री आकृति शर्मा निवासी कर्वी, श्रीमती मीनादेवी निवासी हटवा, श्रीमती प्रीति जायसवाल निवासी कर्वी, श्रीमती अपराजिता राय निवासी अहिरा करौदीकलां को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाना है। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अमृतपाल कौर द्वारा बाल विकास विभाग में कर्मिकों की संख्या कम होने के कारण योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नही हो पा रहा था अब नये एवं योग्य महिलाओं की नियुक्ति के उपरान्त विभाग की योजनाएं सही ढंग से क्रियान्वित होगी। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा आई0सी0डी0एस0 विभाग की ओर से नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को ईमानदारी, निष्ठा एवं सेवा भाव से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी गयी। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, जनपद के भा0ज0पा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता, महेन्द्र पटेल सीडीपीओ पहाडी, अनुज प्रताप सिंह सीडीपीओ मानिकपुर, के सहित अन्य विभागीय कर्मचारी एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियां उपस्थित थी। अन्त में बी0एल0 गुप्ता बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now