Home / News / चित्रकूट -मानिकपुर पुलिस ने 01 अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

चित्रकूट -मानिकपुर पुलिस ने 01 अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

ब्यूरो संजय मिश्रा
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्रीप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में उ0नि0 हरीसिंह तथा उनके हमराहीगण द्वारा रात्रि चेंकिग के दौरान अभियुक्त राज उर्फ लालबहादुर कोल पुत्र स्व0 जगजीवन कोल निवासी ग्राम मुरकटा मजरा ऊंचाडीह थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मानिकपुर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now