ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -अरूण कुमार अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चित्रकूट की अध्यक्षता में आज दिनांक 06.03.2026 को विकास खण्ड कर्वी की ग्राम पंचायत बंदरी में सफल ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मंगल सिंह यादव नायब तहसीलदार कर्वी, अलोक सिंह, एण्डी०ओ० समाज कल्याण, नीरज कुमार ए०डी०ओ० कॉरपेटिव अतुल दत्ता तिवारी बी०ई०ओ० कर्वी, किया प्रसाद जे०ई० यू०पी० जे०एन०आर०, कुलदीप सिंह, पशुचिकित्साधिकारी पुनीता सिंह सी०एच०ओ० स्वास्थ विभाग, श्रीकान्त बी०टी०एम० कृषि विभाग, विकास कुमार ग्राम सचिव अवधेश कुमार ग्राम प्रधान, ए०एन० एम०, आशा बहु आगनवाडी कार्यकत्री, कोटेदार तथा ग्रामीण आदि उपस्थित रहें। ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत द्वारा कराये गये कार्यों की समीक्षा की गयी तथा ग्रामीणो की समस्याओ का मौके पर निस्तारण किया गया। चौपाल में उपस्थित ए०डी०ओ० समाज कल्याण व ग्राम सचिव द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धवस्था पेशन योजना आदि योजनाओ के बारे में ग्रामवसियों को बताया गया। नायब तहसीलदार द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्राम लेखपाल श्री शिवम सिंह वर्मा व राजस्व निरीक्षक लव सिंह का एक्सीडेन्ट हो गया है, जिसके कारण खतौनी का उच्चारण नहीं हो सका। अधोहस्ताक्षरी द्वारा नायब तहसीलदार मंगल सिंह यादव को निर्देशित किया गया है कि ग्राम खतौनी का उच्चारण शीघ्र कराया जाना सुनिश्चित करे। जिससे जनमानस की लम्बित वरासतो का ससमय निस्तारण हो सकें।
चित्रकूट -एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में विकास खंड कर्वी की ग्राम पंचायत बंदरी में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

Tagged:#POLITICS





