ब्यूरो संजय मिश्रा
योगी सरकार में क्या यही रामराज्य है जहां पहाड़ी ब्लॉक के कलवारा बुजुर्ग ग्राम पंचायत में पिछले दिनों भन्डारे के बासी संडे बचे हुए भोजन को गौशाला के गोवंशों को प्रधान व सचिव द्वारा खिला दिया गया जिससे गौशाला के आधा सैकड़ा गोवंशों की मौत हो गई उत्तर प्रदेश जनपद चित्रकूट धर्म नगरी में ही नहीं बल्कि हिन्दू व सनातन धर्म में गोवंशो को मां माना जाता है। लेकिन ब्लॉक से लेकर मुख्यालय तक के जिम्मेदार अधिकारी- कर्मचारी लापरवाह प्रधान- सचिव को बचाने में लगे हुए हैं। जिससे जनपद में जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। जनपद की जनता उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी पुलकित गर्ग से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग करती है।






