रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में आगामी आश्विन मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मेला क्षेत्र रामघाट घाट मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गया। रामघाट में घाटों पर श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह,क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द्र वर्मा,चौकी प्रभारी सीतापुर अनिल कुमार गुप्ता,पीआरओ प्रदीप पाल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
चित्रकूट-आश्विन मास अमावस्या को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत रामघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया






