Home / News / चित्रकूट- जनपद में जुआ का मामला!*रैपुरा पुलिस पर संरक्षण का आरोप, रैपुरा पुलिस करवाई करने में असफल

चित्रकूट- जनपद में जुआ का मामला!*रैपुरा पुलिस पर संरक्षण का आरोप, रैपुरा पुलिस करवाई करने में असफल

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट __जनपद चित्रकूट में मुख्यालय से लेकर गांव कस्बों में नाल बंद अवैध जुआं जोरों पर और इस अवैध कारोबार से सैकड़ों परिवार हुए बर्बाद वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार जनपद में खूब फल-फूल रहा है।इसी कड़ी में जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र के देऊंधा गांव में ग्राम प्रधान के भाई द्वारा जुआ खेलवाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान के भाई रोहित पांडे द्वारा अपने खेतों में बने डेरा में 3 वर्षों से लगातार नाल बंद जुआ खेलवाया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी जुए की लाद में आ रही है और क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान की दबंगई के कारण जुआ की फड़ धड़ल्ले से चल रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे युवाओं द्वारा जुआ खेला जा रहा है।क्या प्रशासन इस मामले को संज्ञान में लेगा और आवश्यक कार्रवाई करेगा?

Tagged:
[post-views]
Share
Now