ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक अंतर्गत तौरा ग्राम पंचायत के सिकरिया मजरे में हनुमत सेवा संघ के तत्वाधान में विगत 6 वर्षों से रात्रि के चार पहर का महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महारुद्राभिषेक महादेव का पूजन किया जाता है।
ग्राम सिकरिया में शिवगंग तालाब पर,आज दिनांक 15फरवरी 2026 को संपूर्ण रात्रि भर संघ परिवार द्वारा, प्रभु भक्तों के साथ भक्ति भाव से यह उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा है।संघ ब्यवस्थापक ओम नारायण पाण्डेय द्वारा अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु ससमय उपस्थित होकर भगवान श्री भोलेनाथ के महारुद्राभिषेक में उपस्थित होकर पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
चित्रकूट – शिवगंग तालाब सिकरिया में आज शाम 07 से प्रारंभ होगा महारुद्राभिषेक






