Home / News / चित्रकूट: चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार, आभूषण व ₹2.40 लाख बरामद

चित्रकूट: चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार, आभूषण व ₹2.40 लाख बरामद

रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद वर्मा के पर्यवेक्षण पर घर में चोरी करने के एक बाल अपचारी व दो अन्य आरोपी अभियुक्तों को चोरी के आभूषण एवं दो लाख चार सौ रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया। आपको बताते चलें कि
दिनाँक 12.12.2025 को वादी मतोला सिंह पुत्र स्वराम औतार निवासी अहिरा मगराहाई हाल पता वार्ड नं0 6 तुलसी नगर ज्ञान भारती के बगल मे कर्वी चित्रकूट द्वारा कोतवाली कर्वी पर सूचना दी गयी कि उनके घर से ऊपर के कमरे के बक्से मे रखे सोना चांदी का समान लगभग 15-20 दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चुरा लिया है जिसमे लगभग 01 किलो करधनी, अढाई पाव का छागल, अढाई पाव गोडहरा, 01 किलो चूडी (साते संतान ) आधा किलो लच्छा चांदी का समान व 12 तोला का बिस्टकीट चांदी (गट्टी)था जिसमे सोना 20 आना आयरन कान के,आठ आना सोने का माला दो अगूठी चार चार आना सोने का समान था। जिसको तीन दिन पहले बक्सा खोलके देखा तो समान गायब था। इस सूचना पर कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 741/25 धारा 331(4),305 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी को घटना के शीघ्र अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आज दिनाँक 14.12.025 को कोतवाली कर्वी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ज्ञान भारती की बगल में मतोला सिंह के मकान में हुई चोरी से संबंधित माल को बेचने और खरीदने के लिए कुछ लोग मछलियां तिराहे से नहर व कच्चा रास्ता पर खड़े हैं यदि जल्दी किया जाए तो चोरी गये समान व चोरों को पकड़ा जा सकता है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर खड़े तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों व्यक्तियों में से एक बाल अपचारी जिसकी जामातलाशी से 01 जोड़ी आयल, 500 रुपए के 200 नोट कुल 01 लाख रुपये नगद व 02 अन्य व्यक्तियों के नाम क्रमशः 1.राममिलन पटेल पुत्र जगतपाल पटेल निवासी कलवारा बुजुर्ग थाना पहाड़ी चित्रकूट बताया जिसकी जामा तलाशी से 500 रुपये की 200 नोट कुल 01 लाख रुपये नगद ,01 जोड़ी पायल 2. शिवकुमार सोनी पुत्र रामकृष्ण सोनी निवासी शंकर बाजार कुबेरगंज थाना कोतवाली कर्वी चित्रकूट जिसकी जामा तलाशी से दाहिने हाथ में लिए प्लास्टिक के थैले से 01 अदद बिछुआ तथा 01 अदद कमर बेल्ट,01 जोड़ी पायल,01 जोड़ी छगल ,01अदद पर्स से 200 रुपये की 01 नोट व 100 रुपये की 02 नोट कुल (400) चार सौ रुपये बरामद हुए। उक्त बरामद रुपए वह आभूषणों के संबंध में उक्त व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बाल अपचारी व राममिलन पटेल उपरोक्त द्वारा एक स्वर में बताया कि बाल अपचारी मतोला सिंह के मकान में जुलाई से किराए पर रहकर ज्ञान भारती स्कूल में पढ़ाई करता है, मतोला सिंह व उसकी पत्नी,दादा, दादी अपने पास रखे गहनों के बारे में मुझे बताते रहते थे मैं उनके मकान के नीचे के कमरे में रहता था एक दिन जब मैं छत पर जा रहा था तो मतोला सिंह के कमरे का गेट खुला था मैंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो घर में नहीं थे तो बक्से में रखे जेवर देख गया और मन में लालच आ गयी यह बात मैंने राममिलन चाचा को बताया फिर हम दोनों ने मिलकर कमरे के अंदर जाकर बक्से में लगे कुंदे के हुक को पेचकस से तोड़कर बक्से में रखे सोने चांदी के आभुषण चुरा लिए थे फिर हम दोनों ने उन आभुषण में से सोने के आभुषण को कम दामों में बेच दिए थे तथा आज चांदी के आभूषण बेचने आए थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया मेरे व चाचा के पास जो पैसे हैं इन्हीं आभुषणों को बेचने के बाद शिव कुमार सोनी द्वारा हम लोगों को दिया गया है कुछ पैसे हम लोगों को पहले दिए थे जिसमें से कुछ हम लोग ने खर्च कर दिये तथा अब जो पैसे आप लोगों ने पकड़ा है इन्हीं आभुषणों का है तथा एक-एक जोड़ी चांदी के पायल अपने लिए रख लिए थे तथा शिवकुमार सोनी द्वारा बताया गया कि ये दोनों व्यक्ति इतने सारे आभूषणों हमें बहुत कम पैसे के बचने के लिए तैयार हो गए थे तो मैं समझ गया था कि आभूषण चोरी के ही है इसीलिए मैं आज इन्हें यहां पर एकांत में लेनदेन करने के लिए आए थे मेरे पास थैले में जो आभूषण है वही इन्हीं दोनों के द्वारा बेचा गया है। उक्त कार्यवाही के दौरान ही वादी मुकदमा अपने पौत्र आयुष के साथ मौके पर आ गया उपरोक्त बरामद चांदी के जेवरात को देखकर पहचान व तस्दीक करते हुए कहा कि उक्त चोरी के आभूषण मेरे हैं जिसे मैंने कुछ दिन पहले ही पुराने से नया करवाया था ये मेरे ही आभूषण है। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now