Home / News / बांका सिविल सर्जन ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का किया अचौक निरीक्षण

बांका सिविल सर्जन ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का किया अचौक निरीक्षण

डा० लक्ष्मण पंडित, सिविल सर्जन बांका एवं ब्रजेश कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पंजवारा, बाराहाट एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाराहाट का अचौक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य विभाग कि विभिन्न योजनाओ का जाँच किया गया, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र पंजवारा में चिकित्सक एवं पारा कर्मी रोस्टर के अनुसार उपस्थित थे। अस्पताल परिसर का साफ सफाई संतोषप्रद था। परिसर के आस पास साफ सफाई रखने का निदेश दिया गया। साथ ही पंजवारा मेन रोड पर अस्पताल का बोर्ड लगाने एवं एक बोर्ड अस्पताल के पश्चिम मेन रोड पर लगाने का निदेश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाराहाट के द्वारा आग्रह किया गया कि पंजवारा अस्पताल भवन काफी पुराना है जिसे नया भवन बनाने का अनुरोध किया गया। सिविल सर्जन बांका द्वारा आश्वासन दिया गया कि नये भवन निर्माण हेतु विभाग को पत्राचार किया जायेगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाराहाट का निरीक्षण के क्रम में आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, डा० रूबीस कुमार के द्वारा कुल 51 मरीजों एवं डा० प्रिया एस०एम०ओ० के द्वारा कुल 37 मरीजों का उपचार किया गया था। सभी पारा कर्मी उपस्थित पाये गये, जननी बाल सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की गई साथ ही भुगतान में तेजी लाने का निदेश दिया गया। रिपोर्ट : मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now