Home / Updates / पहलगाम हमले पर चिदंबरम के सवाल से मचा हड़कंप, BJP बोली- पाकिस्तान को बचाने की चाल!

पहलगाम हमले पर चिदंबरम के सवाल से मचा हड़कंप, BJP बोली- पाकिस्तान को बचाने की चाल!

संसद में “ऑपरेशन सिंदूर” और पहलगाम आतंकी हमले पर बहस से पहले कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के बयान ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। चिदंबरम ने इंटरव्यू में यह सवाल उठाया कि क्या हमलावर वाकई पाकिस्तान से आए थे और क्या सरकार के पास इसके ठोस सबूत हैं? उन्होंने एनआईए की जांच पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान को छुपा रही है। चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए कि वो संसद में क्यों नहीं बोलते, जबकि देशभर में भाषण देते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा खुद भारत ने नहीं बल्कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने की थी – क्या सरकार इस सच्चाई से डर रही है?

ALSO READ :https://expressnewslive.tv/rijijus-strict-warning-to-the-opposition-it-will-not-be-tolerated-if-you-cross-the-limits-in-parliament-do-not-use-language-like-pakistan/

इस बयान के बाद बीजेपी ने चिदंबरम और कांग्रेस पर तीखा हमला बोल दिया। अमित मालवीय ने कहा कि चिदंबरम वही नेता हैं जिन्होंने भगवा आतंक का झूठ फैलाया था, और अब फिर पाकिस्तान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने पूछा कि कांग्रेस हर बार पाकिस्तान के पक्ष में क्यों खड़ी होती है? निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को गद्दार तक कह डाला, वहीं शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर हर कार्रवाई पर सवाल उठाए। इस सियासी घमासान में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने चिदंबरम से असहमति जताई, जबकि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समर्थन करते हुए बीजेपी की नीति पर ही सवाल उठा दिए। संसद में इस बहस के और तीखे होने की संभावना है, क्योंकि यह मामला अब सिर्फ आतंकी हमले तक सीमित नहीं रहा – यह सीधा राष्ट्रीय सुरक्षा और राजनीति की विचारधारा से जुड़ गया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now