कौशाम्बी… अध्यक्ष,जिला पंचायत कल्पना सोनकर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सरस हाल में आयोजित मिशन शक्ति अभियान एवं सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
अध्यक्ष,जिला पंचायत ने कहा कि शारीरिक अक्षमता किसी के विकास में बाधक नहीं, लगन, मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजनों को दिव्यांग नाम उनकी शक्ति समर्पण और योग्यता को देखकर ही दिया। राष्ट्र निर्माण में आज दिव्यांगजन भी अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।
प्रदेश सह संयोजक, दिव्यांग प्रकोष्ठ ने कहा कि दिव्यांगों को दया नहीं अधिकार चाहिए, जिसे माननीय प्रधानमंत्री ने हकीकत में करके दिखा दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन व प्रशासन के साथ-साथ समाज को भी आगे आने की जरूरत है, जिससे दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।
अध्यक्ष,जिला पंचायत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में 02 दिव्यांग बच्चियों-कु० पूनम देवी व अनीता देवी को ट्राईसाइकिल प्रदान किया। इसके साथ ही रामजस देवी को ए.डी.एल. किट, 08 दिव्यांग बच्चियों-साधना देवी, काजल देवी, सीमा देवी, मीता, सावित्री आदि को स्मार्टकेन, 05 मानसिक बच्चियों-नेहा, रूमा, सूरजकली आदि को एम.आर. किट एवं 50 दिव्यांग महिलाओं- शकुन्तला, रीता देवी, कमरून निशा, रेशमा, सुमित्रा, जमीला, राबिया बानो आदि को नवीन दिव्यांग पेंशन स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
बीरेन्द्र फौजी न०पं०-अध्यक्ष मंझनपुर, हीरा लाल सरोज प्रदेश सह संयोजक, दिव्यांग प्रकोष्ठ, प्रदीप पाण्डेय जिला मंत्री, दिव्यांग प्रकोष्ठ आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : मुज़फ्फर






