अगर आप CBSE बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की संभावित डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड के मुताबिक परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक चलेंगी। लेकिन इस बार परीक्षा पैटर्न में कुछ एतिहासिक बदलाव किए गए हैं, जो छात्रों के भविष्य को और बेहतर बना सकते हैं।
पहली बार एक ही सत्र में दो बार होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा
CBSE ने इस बार पहली बार ऐसा किया है कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी।
पहला चरण: 17 फरवरी – 6 मार्च 2026
दूसरा चरण: 15 मई – 1 जून 2026
पहले चरण की परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगी, लेकिन जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहें, वे दूसरे चरण में भी शामिल हो सकते हैं।
12वीं की परीक्षाएं कब होंगी?
कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा: 17 फरवरी – 9 अप्रैल 2026
इस बार भी परीक्षाएं उसी पारंपरिक पैटर्न पर होंगी, लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया को और तेज और पारदर्शी बनाया गया है।
इतना कुछ और भी होगा इन 5 महीनों में…
17 फरवरी से 15 जुलाई के बीच CBSE द्वारा कई तरह की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी:
कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं
खेल और ओलंपियाड छात्रों के लिए विशेष परीक्षा
कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा
कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा
अनुमान है कि इस बार भारत और विदेशों में करीब 45 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।
मूल्यांकन प्रक्रिया में भी पारदर्शिता
CBSE ने बताया कि प्रत्येक विषय की परीक्षा के करीब 10 दिन बाद मूल्यांकन शुरू होगा और इसे 12 दिन के अंदर पूरा किया जाएगा।
उदाहरण के लिए: अगर 12वीं की फिज़िक्स परीक्षा 20 फरवरी को होती है, तो मूल्यांकन 3 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा।
क्या बदला है इस बार?
स्पोर्ट्स/Olympiad छात्रों के लिए अलग परीक्षा:
ऐसे छात्र केवल दूसरी परीक्षा में बैठ सकेंगे।
75% उपस्थिति अनिवार्य:
अब बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए कम से कम 75% उपस्थिति ज़रूरी होगी। साथ ही, आंतरिक मूल्यांकन भी पास करना जरूरी है।
APAAR ID में राहत:
तकनीकी दिक्कत या अभिभावकों की सहमति न होने पर स्कूल अब बिना APAAR ID वाले छात्रों की भी लिस्ट भेज सकेंगे।
CBSE ने क्या कहा?
CBSE ने साफ कर दिया है कि यह संभावित डेटशीट है। छात्रों की अंतिम सूची स्कूलों द्वारा जमा करने के बाद ही अंतिम डेटशीट जारी की जाएगी।
क्या करें छात्र?
अपनी तैयारी को अब दो चरणों में बांट लें
पहले चरण को गंभीरता से लें, लेकिन सुधार के मौके को नज़रअंदाज़ न करें
नए नियमों और शर्तों को ध्यान में रखते हुए अपनी पढ़ाई की रणनीति तैयार करें






