हमीरपुर) सुमेरपुर कस्बे में शाम को घर के बाहर टहल रहे सेवानिवृत्त दीवान को आवारा सांड ने हमला करके लहुलुहान कर दिया। दीवान का कस्बे में उपचार कराया जा रहा है।
ललपुरा थाना क्षेत्र नदेहरा गांव निवासी मोहनलाल सविता 89 वर्ष कस्बे के गुटखा फैक्ट्री के समीप मकान बनाकर रहते हैं। शुक्रवार को शाम के समय वह घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे तभी रास्ते से गुजर रहे सांड ने अचानक हमला करके लहुलुहान कर दिया। लोगों ने किसी तरह सांड को भगाकर सेवानिवृत्त दीवान की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल हुए दीवान को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
सड़कों पर सांड, सिस्टम खामोश: रिटायर्ड दीवान पर सांड किया जानलेवा हमला






