Home / Updates / सीमा पर गोली, मैदान में खेल?भारत-पाक मैच पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा सवाल….

सीमा पर गोली, मैदान में खेल?भारत-पाक मैच पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा सवाल….

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जब देश में जवानों का खून बहता है, तब सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े बयान देती है, लेकिन जैसे ही क्रिकेट मैच की बात आती है, पैसा और प्रायोजन अहम हो जाता है।प्रियंका चतुर्वेदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:”जब आतंकी हमले होते हैं, तब सरकार पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात करती है। लेकिन जब भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच होता है, तो सब कुछ भुला दिया जाता है। क्या अब पैसा खून से ज़्यादा ज़रूरी हो गया है?”उन्होंने बिना नाम लिए BCCI और केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए यह भी पूछा कि क्या ‘राष्ट्रभक्ति’ अब सिर्फ टीवी डिबेट तक सीमित रह गई है?प्रियंका चतुर्वेदी का बयान उस वक्त आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला अगला क्रिकेट मैच भारी चर्चा में है। एक तरफ प्रशंसकों में उत्साह है, तो दूसरी ओर कुछ वर्गों में विरोध भी देखने को मिल रहा है।पिछले कुछ वर्षों में भारत-पाक के बीच सीमित क्रिकेट मुकाबले हुए हैं, और हर बार ऐसे मैचों को लेकर राजनीतिक व सामाजिक बहस छिड़ जाती है। पुलवामा हमले के बाद भारत ने द्विपक्षीय सीरीज़ से दूरी बना ली थी, लेकिन ICC टूर्नामेंट्स में आमने-सामने टकराव से परहेज़ नहीं किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now