Home / Updates / “यूपी में भाजपा नेता की दरिंदगी: नाबालिग को अगवा कर फैक्ट्री में रातभर किया हैवानियत का खेल!”

“यूपी में भाजपा नेता की दरिंदगी: नाबालिग को अगवा कर फैक्ट्री में रातभर किया हैवानियत का खेल!”

गुरुवार की रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की एक लड़की घर से अचानक निकल गई। प्रॉपर्टी कारोबारी रमाकांत शुक्ला ने उसे बहला-फुसलाकर मनोज पटेल के चक्की कारखाने ले गया। वहां मनोज और उनके साथी अश्विनी कुमार ने मिलकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वह वहां से भाग निकली और एक महिला के पास पहुंची, जिसने तुरंत पुलिस को खबर की। शुक्रवार सुबह लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों—रमाकांत, मनोज, और अश्विनी—को पॉक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म, और अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए, और मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।

मनोज पटेल खुद को एक भाजपा नेता का करीबी बताता है और शक्ति केंद्र संयोजक होने का दावा करता है। वह एक बैंक की मिनी शाखा भी चलाता है और पंचायत मित्र का काम करता है। अश्विनी कुमार पशुओं का इलाज करता है। लड़की के पिता की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। परिवार का कहना है कि लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, और वह पहले भी कई बार रात में गायब हो चुकी है, लेकिन बाद में मिल जाती थी। इलाके में चर्चा है कि उसके साथ पहले भी ऐसी एक घटना हो चुकी थी, जो पुलिस तक नहीं पहुंची।

घटना के दौरान कारखाने के पास एक कार देखी गई, जिसमें भाजपा नेता का स्टीकर और विधायक का पास लगा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अपराध में बाइक का इस्तेमाल हुआ था, और कार की कोई जानकारी नहीं है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now