Home / News / गुरुकुल में हैवानियत 11 वर्ष के दिव्यांश को पीट-पीट कर मार डाला संचालक सौरभ मिश्रा और गर्लफ्रेंड गिरफ्तार…

गुरुकुल में हैवानियत 11 वर्ष के दिव्यांश को पीट-पीट कर मार डाला संचालक सौरभ मिश्रा और गर्लफ्रेंड गिरफ्तार…

लखनऊ के गुरुकुल में 11 वर्षीय छात्र की हत्या, संचालक और महिला साथी गिरफ्तार
लखनऊ/कानपुर। राजधानी लखनऊ के एक गुरुकुल में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र दिव्यांश द्विवेदी की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक की लहर पैदा कर दी है। पुलिस ने मामले में गुरुकुल संचालक सौरभ मिश्रा और उसकी महिला मित्र हर्षिता सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दिव्यांश का शव 22 अप्रैल को कानपुर में उसके घर के पास फेंक दिया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सौरभ मिश्रा ने स्वीकार किया कि गुरुकुल के नियमों का पालन नहीं करने पर बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी।
आरोप है कि दिव्यांश को थप्पड़ों, लात-घूंसों, बेल्ट और डंडों से बुरी तरह पीटा गया। मारपीट के दौरान आरोपी ने बच्चे को दीवार पर पटक दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश करते हुए गुरुकुल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज नष्ट कर दिए, ताकि पुलिस को घटना की जानकारी न मिल सके। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोगों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

[post-views]
Share
Now