शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 24.04.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें परिक्षेत्र के जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
⏩ जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
⏩ महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ लेते हुए उसका निस्तारण समयबद्ध एवं संतोषजनक रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
⏩ साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के समाधान की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए, जिससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
रिपोर्ट Naim.sagar






