Home / Updates / गोली के निशाने पर बॉलीवुड! रोहित शेट्टी के घर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी….

गोली के निशाने पर बॉलीवुड! रोहित शेट्टी के घर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी….

मुंबई: मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर रविवार को फायरिंग का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों की कल कोर्ट में पेशी हुई, जिसके बाद इन्हें 4 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। अब पुलिस इन आरोपियों से और अधिक गहनता से पूछताछ करेगी। बता दें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। 

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार (1 फरवरी) तड़के हमलावरों ने बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की. फायरिंग के तुरंत बाद, जुहू इलाके में शेट्टी टावर के आसपास भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी के मुताबिक, घटना के कुछ घंटों बाद एक धमकी भरा पोस्ट सामने आया है, जिसमें दावा किया गया कि वारदात के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर का हाथ है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ और फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि घटना के समय शेट्टी अपने घर पर मौजूद थे या नहीं. स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही हैं.

Tagged:
[post-views]
Share
Now