Home / News / फिर दोहरा गया नीला ड्रम! पिता को काटकर अक्षय ने दिखाई हैवानियत…..

फिर दोहरा गया नीला ड्रम! पिता को काटकर अक्षय ने दिखाई हैवानियत…..

राजधानी लखनऊ में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। एक पैथोलॉजी संचालक की हत्या कर उनके शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस जघन्य वारदात को अंजाम देने का आरोप उनके ही बेटे पर लगा है।जानकारी के मुताबिक, मृतक पिछले तीन दिनों से लापता थे। परिवार की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी, जिसके बाद परिचितों ने संदेह जताया। मामला तब खुला जब पुलिस ने घर में तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक नीले प्लास्टिक ड्रम से शव के हिस्से बरामद किए गए।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बेटे ने पहले पिता को गोली मारी और उसके बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। शव के कुछ हिस्से ड्रम में मिले, जबकि सिर बरामद नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद या आर्थिक कारण हो सकते हैं। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार सामान्य दिखता था, ऐसे में इस तरह की वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और सिर की बरामदगी के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now