Home / News / थाना गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी,साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को दिलाई 13,410 रुपये की पूरी रकम

थाना गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी,साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को दिलाई 13,410 रुपये की पूरी रकम

सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी साइबर हेल्प डैस्क टीम ने ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाते हुए 13,410 रुपये की संपूर्ण धनराशि उसके खाते में वापस करा दी।
जानकारी के अनुसार दिनांक 13 अगस्त 2025 को वादी श्री रईस पुत्र रसीद निवासी कस्बा व थाना गागलहेड़ी के साथ ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से कुल 13,410 रुपये की ठगी हुई थी। इस पर पीड़ित ने थाना गागलहेड़ी साइबर हेल्प डैस्क के माध्यम से साइबर पोर्टल पर शिकायत संख्या 33108250094523 दर्ज कराई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में साइबर हेल्प डैस्क टीम ने त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की। नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर टीम ने पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई।
पीड़ित श्री रईस ने थाना गागलहेड़ी साइबर हेल्प डैस्क टीम और सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
साइबर फ्रॉड में धनराशि वापस कराने वाली टीम –
थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा, थाना गागलहेड़ी
उ0नि0 अतुल कुमार, थाना गागलहेड़ी
कम्प्यूटर आपरेटर सन्नी सोम, थाना गागलहेड़ी

  अकरम अली

एक्सप्रेस न्यूज़ भारत

Tagged:
[post-views]
Share
Now