Home / Updates / Big Breaking: तेज रफ्तार बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, 8 की मौके पर मौत जाने पूरा मामला….

Big Breaking: तेज रफ्तार बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, 8 की मौके पर मौत जाने पूरा मामला….

Barabanki Road Accident: हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

बाराबंकी. लखनऊ (Lucknow) से सटे बारबांकी (Barabanki) जिले के देवा थाना क्षेत्र के बबुरिया गांव के समीप आउटर रिंग रोड पर एक तेज रफ़्तार डबल डेकर बस और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के हताहत होने की सूचना है. प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक सात के मरने की पुष्टि हो चुकी है. मिल रही जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली से बहराइच की तरफ जा रही थी, जब ये हादसा (Road Accident) हुआ.

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और बस के परखच्चे उड़ गए. घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. सभी का नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

[post-views]
Share
Now