Home / Politics / बिहार चुनाव में महागठबंधन का बड़ा ऐलान CM चेहरे सहित डिप्टी CM भी फाइनल…..

बिहार चुनाव में महागठबंधन का बड़ा ऐलान CM चेहरे सहित डिप्टी CM भी फाइनल…..

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान किया। गठबंधन ने एकजुटता दिखाते हुए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार बनने पर अन्य वर्गों से भी उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। सभी दलों ने दावा किया कि इस बार महागठबंधन भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा।

बता दे की तेजस्वी यादव ने प्रेस वार्ता में एनडीए और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार को “निकम्मी सरकार” से मुक्त कर नया बिहार बनाना ही अब गठबंधन का लक्ष्य है। तेजस्वी ने सवाल उठाया कि भाजपा ने अब तक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का चेहरा क्यों घोषित नहीं किया, जबकि पिछले चुनाव में ऐसा किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीतीश कुमार की पार्टी को कमजोर करना चाहती है और राज्य में भ्रष्टाचार, घोटालों और बदहाल प्रशासन की जिम्मेदार है।

वही मुकेश सहनी ने कहा कि वे साढ़े तीन साल से इस मौके का इंतजार कर रहे थे और अब वक्त आ गया है जब बिहार की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। भाकपा (माले) नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इस बार सातों दल एकजुट होकर बदलाव लाने के लिए मैदान में हैं। प्रेस वार्ता से पहले तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और अशोक गहलोत ने बंद कमरे में बैठक की और रणनीति तय की। नेताओं ने कहा कि महागठबंधन का एजेंडा साफ है बिहार में रोजगार, विकास और न्याय आधारित सरकार लाना।

Tagged:
[post-views]
Share
Now