Home / News / उत्तराखंड मे बड़ा हादसा ! मैक्स वाहन खाई में गिरा 8 की मौत– पूरा गांव सदमे में….

उत्तराखंड मे बड़ा हादसा ! मैक्स वाहन खाई में गिरा 8 की मौत– पूरा गांव सदमे में….

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां यात्रियों से भरी एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और बरसाती नाले में समा गई। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मरने वालों में दो सगी बहनों समेत तीन छात्राएं शामिल हैं। सभी मृतक और घायल बोक्ता गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस हादसे ने पूरे गांव को शोक और कोहराम में डाल दिया है।
हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आपातकालीन कोर कमेटी की बैठक बुलाई और पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण स्टेरिंग लॉक होना बताया जा रहा है। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now