Home / News / फुलिया कला में राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

फुलिया कला में राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली 900 1232 637
फुलिया कला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि रामधन जाट, कबीर मोहम्मद कुरैशी, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, राजेंद्र कुमार गोस्वामी
विधायक प्रतिनिधि विजय पाराशर सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने-जाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, जिससे दूर-दराज क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिल सके और बालिका शिक्षा को मजबूती मिले। साइकिल मिलने से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी।
विद्यालय के संस्था प्रधान ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now