अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
तिलकेजा//विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकेजा में गौरपथ सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने निर्माण कार्य के शीघ्र, सफल एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ण होने की कामना की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जल निकासी की समस्या का भी समाधान होगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, ग्राम पंचायत तिलकेजा की सरपंच तेरस बाई कंवर, देवमूरत कंवर, जिला पंचायत सदस्य सुषमा अनंत, जनपद सदस्य किशन लाल कोसले सहित कृष्णा राजपूत, प्रवीण ओगरे, नरोत्तम धीवर,विजय पटेल, सतीश हलवाई, संजय राजपूत, धनाराम खांडे, पंचगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों को निरंतर जारी रखने की मांग की।








