Home / Updates / सावधान अगले हफ़्ते ज्यादातर दिन बैंक रहेंगे बंद अभी निपटा ले काम सिर्फ 21 अक्टूबर….

सावधान अगले हफ़्ते ज्यादातर दिन बैंक रहेंगे बंद अभी निपटा ले काम सिर्फ 21 अक्टूबर….

दिवाली पर बैंकों की चार दिन की छुट्टियां, केवल एक दिन खुलेंगे बैंक त्योहारों का मौसम पूरे उत्साह के साथ चल रहा है और अब देशभर में दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजार और दुकानें पहले से ही रोशनी और सजावट से जगमगा उठी हैं। इसी बीच, दीपावली के अवसर पर बैंकों की छुट्टियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।आने वाले दिनों में 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे, जबकि सिर्फ़ 21 अक्टूबर (सोमवार) को बैंक खुले रहेंगे।

छुट्टियों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है –

19 अक्टूबर (शनिवार): साप्ताहिक अवकाश

20 अक्टूबर (रविवार): दीपावली ।

21 अक्टूबर (सोमवार):बैंक खुले रहेंगे ।

22 अक्टूबर (मंगलवार): गोवर्धन पूजा ।

23 अक्टूबर (बुधवार): भाई दूज व चित्रगुप्त पूजा।

इस तरह, त्योहारों के इस सीजन में बैंक केवल एक दिन (21 अक्टूबर) ही खुले रहेंगे। ग्राहकों से अनुरोध है कि वे अपने जरूरी लेन-देन, नकद निकासी या जमा संबंधी कार्य पहले से ही पूरा कर लें ताकि छुट्टियों के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Tagged:
[post-views]
Share
Now