गुजरात के युवा अभिनेता जयदीप डाबगर ने अपने अभिनय करियर में एक नई उड़ान भरी है। स्टार भारत के पौराणिक शो ‘कामधेनु गौमाता’ में उन्हें एक राजकुमार की अहम भूमिका निभाने का मौका मिला है। प्रेम सागर और शिव सागर जैसे अनुभवी निर्माताओं के मार्गदर्शन में बन रहा यह शो भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ी गहराइयों को दर्शाता है। जयदीप ने बताया कि जब उन्हें ऑडिशन में चुने जाने की खबर मिली, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा उन्हें ऐसा महसूस हुआ मानो किसी बच्चे को पहली बारिश मिल गई हो।

साथ ही आपको बता दे की भगवान श्रीकृष्ण के भक्त जयदीप ने इस खास मौके को लेकर कहा कि उन्होंने सबसे पहले ईश्वर को धन्यवाद दिया। उनके मुताबिक, “गौमाता हमारे धर्म और संस्कृति में पूजनीय हैं, और मुझे इस विषय से जुड़े धारावाहिक का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है।” जयदीप ने यह भी बताया कि वे नियमित रूप से भगवद गीता पढ़ते हैं, जिससे उन्हें जीवन में सकारात्मकता और अभिनय में प्रेरणा मिलती है। उनके लिए यह शो केवल एक रोल नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव भी है।
वही अपने किरदार को संजीवनी देने के लिए जयदीप ने काफी मेहनत की है। वो शारीरिक फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं ताकि पर्दे पर राजकुमार जैसा आत्मविश्वास नजर आए। शूटिंग से पहले उन्हें तैयार होने में करीब दो से तीन घंटे लगते हैं, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया को वे पूरे दिल से एन्जॉय करते हैं। अभिनय की दुनिया में अपने समर्पण और आध्यात्मिक सोच के साथ जयदीप ने एक खास शुरुआत की है, जो उन्हें आगे और ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।
रिपोर्ट:- कनक चौहान






