सीतापुर जिले के अटरिया इलाके में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जहा देहरादून से वाराणसी जा रही एक एम्बुलेंस अचानक हिंद अस्पताल के पास हाईवे पर पलट गई जिसके दौरान हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
बता दे की हादसे में एम्बुलेंस में सवार मरीज विशाल पांडेय, उनके साथ मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति और ड्राइवर गुरमीत की मौके पर ही मौत हो गई। विशाल अपनी कमर की गंभीर चोट के इलाज के लिए बनारस जा रहे थे। हादसे में एक 40 वर्षीय महिला, जो सड़क किनारे खड़ी थी, उसकी भी जान चली गई। उस महिला के साथ खड़ी लगभग 12 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसका इलाज हिंद अस्पताल में चल रहा है।
साथ ही घायलों में विशाल पांडेय के भाई दिव्यांशु पांडेय भी शामिल हैं, जो बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना एक बार फिर हमें सड़क सुरक्षा और जिम्मेदारी की अहमियत याद दिलाती है। हादसे ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है, और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
रिपोर्ट:- कनक चौहान






