Home / News / बांदा -योगी सरकार में भी महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल…

बांदा -योगी सरकार में भी महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल…

कमासिन/ बांदा – योगी सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान हेतु कटिबद्ध हो लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली हमेशा संदेहास्पद ही रही है। क्यों कि चार दिन बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करना स्वयं पर एक बड़ा सवाल है आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के कमासिन थाना अंतर्गत अंदौरा ग्राम पंचायत के लौहाई मजरे में दबंग लोगों के द्वारा घर में घुसकर महिलाओं के साथ गाली-गलौच कर 10, लाख रुपए की फिरौती मांगी गई और दूसरे दिन शाम तक पैसे न भेजने पर महिला के पति व देवर को जान से मारने की धमकी दी गई। अतुल कुमार पुत्र लवकुश निवासी लौहाई द्वारा बताया गया कि 19 फरवरी को शाम लगभग छः और सात बजे के लगभग गांव निवासी कमल तिवारी उर्फ चुनवाद तिवारी अपने सगे व चचेरे भाइयों के साथ लाइसेंसी व अवैध असलहों के साथ घर के दरवाजे खुलवा कर गाली गलौज करने लगे और बंदूक के बट से मेरी पत्नी के साथ मार पीट किये जिससे वह जमीन पर गिर गई और उसके कमर पर चोट आ गई।जिसकी आवाज सुनकर अंदर से मेरी बहन भी वहां आ गई और अपनी भाभी को बचाने लगी क्योंकि उस समय घर पर केवल मेरी पत्नी व बहन और दो बच्चे ही उपस्थित थे।बहन की चिल्लाने की आवाज सुनकर कर यह सभी लोग असलहों को लहराते हुए यह कहकर चले गए की कल तक पैसा नहीं मिला तो तेरे पति अतुल कुमार और देवर राहुल को जान से मार देंगे। प्रार्थी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री और आयुक्त व एसपी बांदा को लिखित आवेदन पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थी का परिवार दहशत में है। लेकिन स्थानीय पुलिस आरोपियों को बचाने‌ के लिए प्रयासरत है। अब सवाल यह है कि पुलिस प्रशासन अपराधियों पर कडी कार्रवाई कर प्रार्थी सहित उसके परिवार की जान-माल की रक्षा कर पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिला पाती है या नहीं यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now