Home / News / ताजिये की लंबाई नापते नजर आए ASP अनुज चौधरी फीता लेकर ताजये दारों से बोले….

ताजिये की लंबाई नापते नजर आए ASP अनुज चौधरी फीता लेकर ताजये दारों से बोले….

मुहर्रम से पहले उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शिकोहाबाद में एएसपी अनुज चौधरी खुद फीता लेकर ताजियों की ऊंचाई नापते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने ताजियादारों से निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की।

शिकोहाबाद में मुहर्रम की तैयारियों के बीच एएसपी अनुज चौधरी ने ताजियों और अलमों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे एएसपी ने फीते से ताजियों की ऊंचाई मापी और ताजियादारों को प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एएसपी अनुज चौधरी ने कहा कि जुलूस शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से निकले, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। उन्होंने ताजियादारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित ऊंचाई और नियमों का पालन करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

कैमरे पर दर्ज इन तस्वीरों में एएसपी अनुज चौधरी का खुद मैदान में उतरकर तैयारियों का जायजा लेना साफ दिख रहा है। अब प्रशासन की कोशिश है कि मुहर्रम का पर्व पूरी शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now